अप्रैल में होगा किसान सम्मेलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

दुमका . प्रगति किसान संघ कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को आर्नेष्ठ हांसदा की अध्यक्षता में हुई. आत्मा परिसर में हुई इस बैठक में संघ द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही सदस्यों को कार्य में तेजी लाने तथा संघ के विस्तार के लिए सभी प्रखंडों में गठित एसएचजी को मिला […]

विज्ञापन

दुमका . प्रगति किसान संघ कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को आर्नेष्ठ हांसदा की अध्यक्षता में हुई. आत्मा परिसर में हुई इस बैठक में संघ द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही सदस्यों को कार्य में तेजी लाने तथा संघ के विस्तार के लिए सभी प्रखंडों में गठित एसएचजी को मिला कर महिला मंडल का गठन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस का आयोजन रामगढ़ में करने, संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने एवं किसानों को उनका अधिकार दिलाने को लेकर अप्रैल माह में किसान सम्मेलन का आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही सर्वसम्मति से बद्री प्रसाद साह को कृषि समन्वयक मनोनीत किया गया. मौके पर सचिव धनीराम बास्की, श्रीकांत पंजियारा, पलासन मुर्मू, नुनुलाल मंडल, सुशील मांझी, वारिश मुर्मू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola