पांच मजदूर जख्मी, पांच मवेशी मरे
रानीश्वर : दुमका–सिउड़ी पथ पर सादीपुर के पास मंगलवार की अहले सुबह मवेशियों से लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रक में सवार पांच मजदूर घायल हो गये. चालक व अन्य दो को भी चोट आयी है. हादसे में ट्रक से दबकर पांच मवेशियों की मौत हो […]
रानीश्वर : दुमका–सिउड़ी पथ पर सादीपुर के पास मंगलवार की अहले सुबह मवेशियों से लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रक में सवार पांच मजदूर घायल हो गये. चालक व अन्य दो को भी चोट आयी है. हादसे में ट्रक से दबकर पांच मवेशियों की मौत हो गयी.
घायलों को सीएचसी रानीश्वर में भरती कराया गया. जहां से उन्हें भागलपुर व दुमका रेफर कर दिया गया. दो की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. मवेशी से लदा ट्रक बिहार के पीरपैंती से पश्चिम बंगाल के ईलमबाजार ले जाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










