धोखाधड़ी एवं जालसाजी के मामले में पीसीआर दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2015 10:04 PM
दुमका कोर्ट : शहर के गांधीनगर के विशु कुमार दास ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में खिजुरिया के मो तौहिक आलम, सुलेमान अंसारी और मो तौफिक आलम के विरुद्ध भादवि की धारा 341, 323, 504, 420, 406, 120 बी, 387 एवं 34 और एससी एसटी की धारा 3(11) के तहत पीसीआर दाखिल कर न्याय […]
दुमका कोर्ट : शहर के गांधीनगर के विशु कुमार दास ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में खिजुरिया के मो तौहिक आलम, सुलेमान अंसारी और मो तौफिक आलम के विरुद्ध भादवि की धारा 341, 323, 504, 420, 406, 120 बी, 387 एवं 34 और एससी एसटी की धारा 3(11) के तहत पीसीआर दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है.
तीनों के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर लोन स्वीकृत कराने के नियत से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने, जाति सूचक गाली देने एवं साजिश के तहत बस स्टैंड स्थित दुकान को कब्जा करने, मारपीट करने, रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. न्यायालय ने पीसीआर दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










