चुनाव// कांग्रेस ने बूथ जीतने की बनायी रणनीति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 12:02 AM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाजामा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मार्शल मरांडी के नामांकन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा कांग्रेस भवन में आयोजित हुई. जिसमें श्री मरांडी के अलावा जरमुंडी प्रत्याशी बादल एवं वरिष्ठ नेता डॉ सुशील मरांडी ने संबोधित किया. जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा चारो विस […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाजामा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मार्शल मरांडी के नामांकन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा कांग्रेस भवन में आयोजित हुई. जिसमें श्री मरांडी के अलावा जरमुंडी प्रत्याशी बादल एवं वरिष्ठ नेता डॉ सुशील मरांडी ने संबोधित किया. जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा चारो विस में उम्मीदवार देने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है, पार्टी मजबूत हुई है. उन्होंने जीत को भी सुनिश्चित बताया. सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ सुशील मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जामा विधानसभा में स्थानीय एवं जमीन कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर यह साबित किया है कि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है. इस बार यहां की जनता को मौका मिला है एक स्थानीय प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजे और बाहरी लोगों को सबक सिखाये. सभा को संबोधित करते हुए जरमुंडी के कांग्रेस प्रत्याशी बादल ने कहा कि कार्यकर्ता बूथों पर विशेष ध्यान दें. सभा को जिला कांग्रेस महासचिव महेश राम चंद्रवशी, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, जामा प्रखंड अध्यक्ष प्रेम साह, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष भूदेव मांझी आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, युवा नेता रितेश कुमार जायसवाल, अरविंद कुमार, लाल दूबे, मो शहरोज शेख, विलियम टुडू, रामजीवन राउत, कलामुद्दीन हांसदा, आकाश कुमार सोरेन, सुरेंद्र किस्कू, नरेश तूरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. ……………………..फोटो3-डीएमके-कांग्रेस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola