भाजपा ने किया राज्य का विनाश: वसंत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 11:02 PM

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाझामुमो के उप प्रधान कार्यालय खिजुरिया में झारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत सोरेन ने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को जहां बैठक की, वहीं दुमका विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकोंं से पहुंची हजारों महिलाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी सबसे अधिक दिनों तक सत्ता में रही. […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाझामुमो के उप प्रधान कार्यालय खिजुरिया में झारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत सोरेन ने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को जहां बैठक की, वहीं दुमका विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकोंं से पहुंची हजारों महिलाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी सबसे अधिक दिनों तक सत्ता में रही. नौ साल तक सत्ता में रहने वाली भाजपा ने राज्य का विकास करने की बजाय विनाश किया है. इसकी नींव कमजोर करने में भाजपा का हाथ है. उन्होंने कहा कि भाजपा को इस राज्य से हमदर्दी होती, तो आज झारखंड के हालात ऐसे न होते. उन्होंने राज्य की सत्ता में शामिल रहे कांग्रेस-आजसू पर भी निशाना साधा. कहा कि इन दलों ने सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक, विरासत को खोखला कर दिया. राज्य के खनिज एवं वन संपदा की बेइंतहा लूटा है. हेमंत सरकार के इन 14 महीने के कार्यकाल में ही विकास को गति मिली. महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने का कार्य किया. महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, विधवाओं एवं तलाकशुदा के प्रति संवेदना देते हुए नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण, बालिकाओं के सभी प्रकार के तकनीकी शिक्षा नि:शुल्क कर रही है, ताकि उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े एवं वे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल सके. सभा को आंदोलनकारी विजय कुमार सिंह के अलावा लीली बीटी मुर्मू, मेरी निला सोरेन, मर्शिलीना हेंब्रम, मेरी मुर्मू, तरेसा हेंब्रम, प्रेमा देवी, पुष्पा देवी, यूकसी मोहलीन, राहिल मोहलीन आदि ने संबोधित किया.मौके पर मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र गंधर्व, शिशुपाल, भूदेव राउत, मिथलेश सिंह व संतोष यादव इत्यादि उपस्थित थे.——————-फोटो28 डीएमके-वसंत सोरेन 1/2———————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola