लाखों की लागत से निर्मित टंकी बनी शोभा की वस्तु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 10:02 PM
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाप्रखंड के कोलाईबाड़ी गांव में वर्ष 2011-12 में बनी टंकी शोभा की वस्तु बनी हुई है़ जिससे आज भी ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हुआ़ लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत टंकी का निर्माण, एक डीप बोरिंग तथा गांव के दोनों टोलों में पाइप लाइन बिछाया जाना था़ लेकिन ग्रामीणों के अनुसार संवेदक द्वारा […]
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाप्रखंड के कोलाईबाड़ी गांव में वर्ष 2011-12 में बनी टंकी शोभा की वस्तु बनी हुई है़ जिससे आज भी ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हुआ़ लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत टंकी का निर्माण, एक डीप बोरिंग तथा गांव के दोनों टोलों में पाइप लाइन बिछाया जाना था़ लेकिन ग्रामीणों के अनुसार संवेदक द्वारा पाइप लाइन बिछाने में भारी अनियमितता बरती गई है़ जिससे किसी भी जगह पानी नहीं निकलता है़ इस गांव की आबादी लगभग 1200 की है़ ————-कई वर्षों से इस टंकी को बने देख रहा हूं़ इससे पानी कभी नहंीं आया़ जल्दी से टंकी चालू हो़- हाडु मरांडी सरकार की लाखों रुपये से बनी टंकी व बिछी पाइप लाइन प्रशासन की अनदेखी के कारण बेकार पड़ी हुई है़ जल्द से जल्द टंकी चालू हो ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके़- प्रदीप दा इस गांव में पेयजल की समस्या है़ चापाकल भी खराब है़ लोग कुआं का पानी पीते हैं़ टंकी जल्दी चालू होने से लोगों को सुविधा होती.- जीवन हेंब्रमटंकी और पाइप लाइन वषार्ें से बेकार पड़ी है़ हमलोग पानी की समस्या झेलते हैं़ जल्द से जल्द टंकी चालू हो और हमलोगों को पानी मिले़- गणेश हांसदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










