5 से जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 10:02 PM
दुमका. जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 5 व 6 दिसंबर को स्थानीय गांधी मैदान में होगा. 14 वर्ष के बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 60 मी, 200 मी, 800 मी, लंबी कूद, गोला फेंक एवं उंची कूद की प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि 16 वर्ष से कम उम्र के […]
दुमका. जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 5 व 6 दिसंबर को स्थानीय गांधी मैदान में होगा. 14 वर्ष के बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 60 मी, 200 मी, 800 मी, लंबी कूद, गोला फेंक एवं उंची कूद की प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि 16 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाओं की स्पर्धाओं में 100 मी, 400 मी, 800 मी व 1500 मीटर की दौड़, गोला फेंक , जेवलीन थ्रो, डिस्कस थ्रो एवं उंची कूद की प्रतियोगिता आयोजित होगी. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव वरुण कुमार ने 5 दिसंबर को सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने विद्यालय-संस्था के पोशाक में झंडे के साथ 9.30 बजे मार्च पास्ट के लिए पहुंचने का अनुरोध किया है.श्री कु मार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित एथलीट राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










