टूटा सीओ आवास का ताला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 10:02 PM
रामगढ़. अनुमंडल पदाधिकारी दुमका के आदेश पर शुक्रवार को रामगढ़ मुख्यालय स्थित सीओ आवास का ताला तोड़ा गया. ज्ञात हो कि निवर्तमान बीडीओ सह सीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह के समय सीओ आवास बंद था. वर्तमान सीओ सुनील कुमार रामगढ़ बीडीओ राजकिशोर प्रसाद, थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडे की मौजदूगी में ताला तोड़ा गया और दो […]
रामगढ़. अनुमंडल पदाधिकारी दुमका के आदेश पर शुक्रवार को रामगढ़ मुख्यालय स्थित सीओ आवास का ताला तोड़ा गया. ज्ञात हो कि निवर्तमान बीडीओ सह सीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह के समय सीओ आवास बंद था. वर्तमान सीओ सुनील कुमार रामगढ़ बीडीओ राजकिशोर प्रसाद, थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडे की मौजदूगी में ताला तोड़ा गया और दो रूम से दो अलमीरा, कुर्सी तथा अन्य कागजात की सूची बना कर दुमका एसडीओ को सौंपा गया…………………………………………रामगढ़ में बने दो मॉडल बूथ रागमढ़. आगामी विधानसभा चुनाव के आलोक में रामगढ़ प्रखंड के बूथ संख्या 41 भदवारी पंचायत भवन तथा भतोडि़या बी के बूथ संख्या 58 को मॉडल बूथ बनाया गया है. उप निर्वाची सह बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने बताया इन दोनों मॉडल बूथ में मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी, कूपन तथा गुलाब फुल द्वारा स्वागत किया जायेगा. कूपन के माध्यम से मतदाताओं को वोट देने के लिए लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा……………………………………..न रूई न सूई कैसे होगा ईलाज रामगढ़. रामगढ़ प्रखंड में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. 4 साल पूर्व बने हाट गम्हरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न डॉक्टर है न ही रूई. दो करोड़ की लागत से सह स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 3 एएनएम तथा एक डब्ल्यूएचओ पुरुष कर्मी है. यहां रोगी को टेबलेट के अलावा कुछ भी नहीं मिलता है. यहां 3 डॉक्टर, 2 टेक्निशियन का पद रिक्त है. पूरे स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार है. केंद्र के चारों और झाड़, जंगल में गंदगी फैली है. स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से जंगल का रूप ले रखा है.—————————-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










