लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा//1 को करेंगे एनडीए के प्रत्याशी शिवधन मुर्मू नामाकंन //भ्रष्टाचार, पलायन व विस्थापितों के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 10:02 PM
प्रतिनिधि, दुमका लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन कर घोषणा की कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी के रूप में शिवधन मुर्मू एक दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. उन्होंने कहा कि तीन दशक से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर यहां कि जनता ने झामुमो के नलिन […]
प्रतिनिधि, दुमका लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन कर घोषणा की कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी के रूप में शिवधन मुर्मू एक दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. उन्होंने कहा कि तीन दशक से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर यहां कि जनता ने झामुमो के नलिन सोरेन को दिया है, बावजूद क्षेत्र में समस्याएं विकराल है. न तो इस क्षेत्र का अपेक्षित विकास हुआ और न ही समस्याओं का ही निजात हो पाया. उन्होंने कहा कि नलिन सोरेन पर कई गंभीर आरोप है, जिसमें सबसे बड़ा आरोप बीज घोटाले का है. झामुमो के कई नेता ऐसे आरोप से घिरे हुए हैं. श्री द्विवेदी ने कहा लोजपा, आजसू व भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के राय-शुमारी के बाद शिकारीपाड़ा से एनडीए के प्रत्याशी के रूप में शिवधन मुर्मू को चुना गया है. उनकी ईमानदारी व साफ छवि लोजपा के लिए सकारात्मक पहलू है. श्री द्विवेदी ने कहा कि शिकारीपाड़ा के एनडीए प्रत्याशी शिवधन मुर्मू एक दिसबंर को 11:30 बजे नामांकन करेंगे. इस दौरान भव्य रैली की जायेगी, जिसमें भाजपा के प्रभारी भुपेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जून मुंडा, लोजपा के रामचंद्र पासवान, सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता एवं आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो उपस्थित होगें. उन्होंने कहा कि पार्टी की चुनावी मुद्दा भष्ट्राचार, बेरोजगारी,विस्थापन व पलायन होगा. मौके पर प्रदेश के मीडिया प्रभारी ठाकुर शिवेंद्र सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष गिरधारी झा, आजसू जिला अध्यक्ष अजय सिंह, प्रवक्ता राजू गुप्ता, उपाध्यक्ष ललन मिश्रा आदि उपस्थित थे……………………………………..फोटो28 डीएमके: लोजपाप्रेस से वार्ता करते लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी व अन्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










