नाबालिग लड़कियों को भगाने के आरोपी गये जेल
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सालतोला में दो आदिवासी नाबालिग लड़की को भगाने का प्रयास किये जाने के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नाबालिग लड़की के पिता स्टीफन मुमरू के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी कंचन कुमार सिंह(समस्तीपुर, बिहार) व बबलू अंसारी(सालतोला, […]
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सालतोला में दो आदिवासी नाबालिग लड़की को भगाने का प्रयास किये जाने के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नाबालिग लड़की के पिता स्टीफन मुमरू के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने आरोपी कंचन कुमार सिंह(समस्तीपुर, बिहार) व बबलू अंसारी(सालतोला, रानीश्वर) के ऊपर मानव तस्करी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सालतोला में उक्त दोनों आरोपी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखा था.
मौके पर बीडीओ व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर बंधकों को मुक्त क राने पहुंचे थे. खबर है कि ग्रामीणों ने आरोपियों से बीस हजार रूपये जुर्माना लेकर छोड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










