चुनाव संपन्न कराने के लिए दुमका पहुंचेंगे कुल 10 आब्जर्वर// पहली बार पुलिस आब्जर्वर बनाकर भेजे जा रहे दो आइपीएस अधिकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 11:03 PM

विज्ञापन

दुमका : दुमका जिले में चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए पहली बार जागरुकता प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक भी भेजे जायेंगे. जागरुकता प्रेक्षक के रुप में प्रशांत पथरवे व नितिन वकानकर दुमक ा पहुंचेंगे, वहीं पुलिस आब्जर्वर के रूप में 07 शिकारीपाड़ा, 10 दुमका एवं 11 जामा विधानसभा क्षेत्र के लिए 1996 बैच के आइपीएस […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका जिले में चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए पहली बार जागरुकता प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक भी भेजे जायेंगे. जागरुकता प्रेक्षक के रुप में प्रशांत पथरवे व नितिन वकानकर दुमक ा पहुंचेंगे, वहीं पुलिस आब्जर्वर के रूप में 07 शिकारीपाड़ा, 10 दुमका एवं 11 जामा विधानसभा क्षेत्र के लिए 1996 बैच के आइपीएस अधिकारी महेंद्र सिंह पुनिया तथा 12 जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए 1998 बैच के आइपीएस अधिकारी अजीत पाटिल यहां आयेंगे.

मिली जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रेक्षक के तौर पर 10 दुमका के लिए मणिपुर कैडर के आइएएस अधिकारी बीबी शर्मा, 07 शिकारीपाड़ा के लिए हिमाचल प्रदेश कैडर के आइएएस अधिकारी संदीप भटनागर, 12 जरमुंडी के लिए पंजाब कैडर के आइएएस अधिकारी गोपाल कृष्ण सिंह तथा 11 जामा के लिए एससीएस अधिकारी खरात जीआर तैनात किये जायेंगे.

वहीं व्यय प्रेक्षक के तौर पर 07 शिकारीपाड़ा व 10 दुमका के लिए महाराष्ट्र कैडर के आइआरएस अधिकारी संतोष कुमार तथा 11 जामा व 12 जरमुंडी केे लिए तमिलनाडु कैडर के आइसी एंड सीइएस अधिकारी निशिथ गोयल चुनाव के दौरान प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों द्वारा किये जाने वाले व्यय पर नजर रखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola