युवा महोत्सव के लिए कला जत्थे का चयन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 11:03 PM

विज्ञापन

दुमका : एसकेएमयू द्वारा अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव सोमवार को संताल परगना महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ. इसमें विभिन्न महाविद्यालयों की कला मंडलियों ने हिस्सा लिया तथा अपनी मनमोहक प्रस्तुति से निर्णायक मंडली के सदस्यों का दिल जीतने का प्रयास किया. इससे पूर्व युवा महोत्सव की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुष्मिता बोस ने की. […]

विज्ञापन

दुमका : एसकेएमयू द्वारा अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव सोमवार को संताल परगना महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ. इसमें विभिन्न महाविद्यालयों की कला मंडलियों ने हिस्सा लिया तथा अपनी मनमोहक प्रस्तुति से निर्णायक मंडली के सदस्यों का दिल जीतने का प्रयास किया. इससे पूर्व युवा महोत्सव की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुष्मिता बोस ने की.

एसपी कॉलेज के डॉ सुशील टुडू, केकेएम पाकुड़ की प्रो सुशीला हांसदा, साहिबंगज कॉलेज साहिबगंज के डॉ रंजीत कुमार सिंह, मधुपुर कॉलेज मधुपुर के डॉ के भारती अपनी टीम के साथ थे. प्रो अंजुला मुर्मू ने बताया इस महोत्सव में चयनित हुए छात्र-छात्राएं पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे.

यह कार्यक्रम इस बार रांची में प्रस्तावित है. निर्णायक मंडल में डॉ पीपी सिंह, डॉ राजीव कुमार आदि थे. इस अवसर पर पाकुड़ क ॉलेज किनू कांति टुडू, नमिता मुर्मू, अनिता मुर्मू, मुनु किस्कू, देवीलाल सोरेन, एसपी कॉलेज के सिद्वोर हांसदा, युनु मरांडी, राजेंद्र मुर्मू, कांग्रेस मरांडी, सुभाष मुर्मू, सुहानी मुर्मू, सोनी मुर्मू, किरण मुर्मू, किरण मुर्मू, स्वीटी किस्कू, मीना सोरेन, संजू मरांडी, सोनेला टुडू, आशा किस्कू अदि छात्र-छात्रायें सक्रिय दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola