राहत के लिए पीजी शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के स्नातकोतर केंद्र दुमकर के शिक्षकों की बैठक डॉ आरके दास की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. इस बैठक में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत को लेकर सहयोग करने की अपील की गयी. पीजी के तमाम शिक्षकों ने अपने-अपने एक दिन का वेतन राहत […]
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के स्नातकोतर केंद्र दुमकर के शिक्षकों की बैठक डॉ आरके दास की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. इस बैठक में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत को लेकर सहयोग करने की अपील की गयी.
पीजी के तमाम शिक्षकों ने अपने-अपने एक दिन का वेतन राहत कोष में देने का निर्णय लिया. इससे पूर्व तमाम शिक्षकों ने हादसे में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा लापता लोगों की सकुशल वापसी की विनती की.
मौके पर डॉ रीता राय, डॉ विनोद कुमार झा, डॉ विजय कुमार, डॉ नवीन कुमार सिंह, डॉ अजय सिन्हा,डॉ डीएन गोरायं, डॉ जैनेंद्र कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ संजीव सिन्हा, डॉ राजीव केरकेट्टा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










