पिस्तौल का भय दिखाकर लूटने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिंघनी निवासी युसूफ अंसारी को पिस्तौल का भय दिखाकर लूटने के मामले में गोड्डा जिले के देवटाड़ थाना क्षेत्र के तालझारी निवासी हरेश अंसारी को हंसडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार जेल भेज दिया. पुलिस को अब उसके अन्य सहयोगियों की तलाश है. युसूफ अंसारी मोटरसाइकिल से पश्चिम […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिंघनी निवासी युसूफ अंसारी को पिस्तौल का भय दिखाकर लूटने के मामले में गोड्डा जिले के देवटाड़ थाना क्षेत्र के तालझारी निवासी हरेश अंसारी को हंसडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार जेल भेज दिया. पुलिस को अब उसके अन्य सहयोगियों की तलाश है.

युसूफ अंसारी मोटरसाइकिल से पश्चिम बंगाल के हयात नगर से मवेशी बेचकर रामगढ़ होते हुए हटिया आ रहा था. छोटी रणबहियार के आगे गड़मागा गांव के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अज्ञात व्यक्ति यों ने पीछे से आकर उसे रोका था तथा पिस्तौल का भय दिखाकर 55000 रूपये लूट लिया था.

घटना को लेकर युसूफ अंसारी ने रामगढ़ थाने में कांड संख्या 36/13 में भादवि की धारा 395 के तहत 11 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मिली जानकारी के मुताबिक हरेश अंसारी गोड्डा जिले में भी लूटकांड के एक मामले में भी अभियुक्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola