सेविका-सहायिकायें करेंगी मतदाताओं को जागरुक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 11:02 PM

विज्ञापन

नोनीहाट . विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से अंचालधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने नोनीहाट के डाकबंगला में तीन पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए प्रेरित किया. श्री कुशवाहा ने बताया की पिछले चुनाव में काफी कम मतदान हुआ था. इसलिए इस बार डोर-टू-डोर जाकर मतदाता को […]

विज्ञापन

नोनीहाट . विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से अंचालधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने नोनीहाट के डाकबंगला में तीन पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए प्रेरित किया. श्री कुशवाहा ने बताया की पिछले चुनाव में काफी कम मतदान हुआ था. इसलिए इस बार डोर-टू-डोर जाकर मतदाता को मतदान करने के लिए प्रेरित करें. महिला मतदाताओं को भी जागरुक बनाने पर बल दिया गया. मौके पर रणवीर सिंह, मुजफ्फर अली, पूनम वर्मा, रत्ना झा, मलोनी हांसदा, शशिरंजन, मुखिया पूर्णिमा देवी, आंगनबाड़ी सेविका सुषमा रानी, मीरा भगत, सुनीता गुप्ता, गौरी देवी, उर्मिला, कल्पना आदि मौजूद थे.—————फोटो-नोनीहाट—————-अधेड़ का शव बरामदनोनीहाट . हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवारी गांव से गुरुवार को 42 वर्षीय पवन कुमार मंडल का शव बरामद किया गया है. मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को बरामद कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक पवन मंडल दुर्गापूजा के समय से ही ससुराल में रह रहा था. शनिवार को ही वह घर आया था. पत्नी से उसका कुछ बात को लेकर मन मुटाव हुआ था. रात में उसकी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी. —————फोटो -नोनीहाट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola