दुमका में बेटे ने बाप को मार डाला
– पुत्र-वधु को डांटने पर पुत्र ने पिता को लात से मारा– मां ने दर्ज करायी प्राथमिकीगोपीकांदर/दुमका कोर्ट : गोपीकांदर प्रखंड के छतरचुआं पोड़ो टोला के परमेश्वर मुमरू ने अपने पिता सुकोल मुमरू की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत 20 जून को जेल भेज दिया. […]
– पुत्र-वधु को डांटने पर पुत्र ने पिता को लात से मारा
– मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी
गोपीकांदर/दुमका कोर्ट : गोपीकांदर प्रखंड के छतरचुआं पोड़ो टोला के परमेश्वर मुमरू ने अपने पिता सुकोल मुमरू की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत 20 जून को जेल भेज दिया. सुकोल की पत्नी फूलमुनी हेंब्रम ने अपने पुत्र परमेश्वर मुमरू के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
गोपीकांदर थाना कांड संख्या 21/13 में भादवि की धारा 302 के तहत दर्ज की गयी प्राथमिकी के अनुसार बुधवार की रात गांव में शादी थी. परमेश्वर मुमरू की पत्नी श्रीफू ल मरांडी भी इस समारोह में मौजूद थी. जब परमेश्वर मुमरू ने बच्चे को लेने को कहा तो उसने लेने से मना कर दिया.
इस बात को लेकर दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया. इस पर परमेश्वर मुमरू के पिता सुकोल मुमरू ने अपनी पुत्र-वधु श्रीफूल मरांडी को डांटा. शराब के नशे में धुत परमेश्वर मुमरू ने अपनी पत्नी को डांटे जाने पर पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस क्रम में उसकी छाती के बायीं तरफ एक लात उसने मार दी. जिससे सुकोल मुमरू वहीं गिर गया. कालाजार से पीड़ित सुकोल मुमरू ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










