कंपाउंडर से जंचवाया डिग्री-वन की कॉपी!

Updated:
विज्ञापन

एएन कॉलेज के शिक्षक प्रो चंद्रकांत सिंह से शो-कॉजदुमका : स्नातक खंड-एक के विशेष परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच एक शिक्षक द्वारा भागलपुर स्थित अपने एक्स-रे क्लीनिक के कंपाउंडर से कराने का मामला सामने आया है. मामले के चर्चा में आने के बाद सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने उनके खिलाफ विधि […]

विज्ञापन

एएन कॉलेज के शिक्षक प्रो चंद्रकांत सिंह से शो-कॉज
दुमका : स्नातक खंड-एक के विशेष परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच एक शिक्षक द्वारा भागलपुर स्थित अपने एक्स-रे क्लीनिक के कंपाउंडर से कराने का मामला सामने आया है. मामले के चर्चा में आने के बाद सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने उनके खिलाफ विधि सम्म्मत कार्रवाई करने की बात कही है.

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नियुक्त ओएसडी (अब प्रभारी परीक्षा नियंत्रक) डॉ सीके सिंह ने बताया कि उक्त मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया है.

डॉ सीके सिंह ने बताया कि मामला जिस शिक्षक प्रो चंद्रकांत सिंह से जुड़ा हुआ है, वह एएन कॉलेज दुमका के समाजशास्त्र के शिक्षक हैं.

रविवार की दोपहर उन्होंने जांचने के लिए उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त की थी. डॉ सिंह ने कहा कि उत्तर पुस्तिकायें उन्हें खुद ही जांचनी थी और यह गोपनीय भी रखा जाना था. लिहाजा ऐसे मामले में स्पष्टीकरण के बाद उन पर कार्रवाई होगी. पूरे मामले को लेकर शिक्षक प्रो चंद्रकांत सिंह से उनका पक्ष लेने की कोशिश की गयी. लेकिन, उनसे संपर्क नहीं होने पाने के लिए उनका पक्ष नहीं लिया जा सका.

नहीं हो रहा केंद्रीयकृत मूल्यांकन

इस वर्ष सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय केंद्रीयकृत मूल्यांकन नहीं करवा रहा है. केंद्रीयकृत मूल्यांकन कार्य होने से इस तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहती और मूल्यांकन कार्य में पूरी निगरानी रखी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola