रिहा हुआ मतियस, प्रेमिका ने दर्ज कराया था केस
दुमका कोर्ट : एसीजेएम श्रीप्रकाश दूबे की अदालत ने विचारण वाद संख्या 30/13 में गोपीकांदर कारूडीह के मतियस मोहली को संदेह का लाभ देते हुए सोमवार को रिहा कर दिया. दो दिन पूर्व शनिवार को न्यायालय में ही मतियस मोहली और सोनामुनी मोहलीन की शादी आपसी रजामंदी से एसीजेएम द्वारा करायी गयी थी. मतियस मोहली […]
दुमका कोर्ट : एसीजेएम श्रीप्रकाश दूबे की अदालत ने विचारण वाद संख्या 30/13 में गोपीकांदर कारूडीह के मतियस मोहली को संदेह का लाभ देते हुए सोमवार को रिहा कर दिया. दो दिन पूर्व शनिवार को न्यायालय में ही मतियस मोहली और सोनामुनी मोहलीन की शादी आपसी रजामंदी से एसीजेएम द्वारा करायी गयी थी.
मतियस मोहली ने सोनामुनी को पत्नी की तरह कई दिनों तक साथ रखा, बाद में शादी करने से इंकार कर दिया. मामले में सोनामुनी ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया, तो मतियस को जेल जाना पड़ा. अंतत: उसने सोनामुनी को अपना लिया, जिसके बाद ही उसकी रिहाई हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










