हथियार का भय दिखा कर लूटी मोटरसाइकिल

Updated:
विज्ञापन

काठीकुंड : प्रखंड के तेलियाचक बाजार स्थित महुआडंगाल महावीर मंदिर के निकट अज्ञात लोगों ने राजेश कुमार राय को हथियार का भय दिखाकर हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस बाइक छीन ली. श्री राय तिलाईटांड़ गांव के रहने वाले हैं. वह इलाहाबाद बैंक के काठीकुंड शाखा में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रुप में काम करता है. वह अपने […]

विज्ञापन

काठीकुंड : प्रखंड के तेलियाचक बाजार स्थित महुआडंगाल महावीर मंदिर के निकट अज्ञात लोगों ने राजेश कुमार राय को हथियार का भय दिखाकर हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस बाइक छीन ली. श्री राय तिलाईटांड़ गांव के रहने वाले हैं. वह इलाहाबाद बैंक के काठीकुंड शाखा में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रुप में काम करता है.

वह अपने घर से काठीकुंड की ओर आ रहा था. इस बीच बारिश होने के कारण वह महुआडंगाल स्थित महावीर मंदिर में रूक गया था. इसी बीच दो बाइक पर सवार छह लोग वहां आकर रूके तथा काठीकुंड का पता पूछने लगे. पता पूछने के बाद एक ने बाइक की चाबी मांगी.

चाबी नहीं देने पर उन्होंने पिस्तौल का भय दिखाकर राजेश की बाइक की चाबी ले ली तथा उसका मोबाइल भी छीन लिया. आसपास के खेतों में काम कर रही महिलाएं भी बारिश से बचने के लिए वहां आयी हुई थी. उन महिलाओं को भी धमकाते हुए अपराधियों ने चुप रहने को कहा.

उनमें से कुछ लोगों ने अपने चेहरे ढक रखे थे. बाइक को लेकर वे लोग काठीकुंड बाजार मुख्य मार्ग से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक कुमार व इंस्पेक्टर सीके मिंज ने घटना स्थल पहुंच वस्तुस्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola