जगह-जगह जाम से हुई फजीहत
कहीं फोड़े गये वाहन के शीशे, तो कहीं वाहन चालक हुए आक्रोश के शिकारसंताल परगना में मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा का आंदोलन का प्रथम दिन असरदार रहा. एक भी चौपहिया वाहन तक नहीं चला. हर आठ-दस किमी की दूरी पर सड़क जाम रहने से लोगों को खूब फजीहत हुई. वाहन चालकों ने निकलने का […]
कहीं फोड़े गये वाहन के शीशे, तो कहीं वाहन चालक हुए आक्रोश के शिकार
संताल परगना में मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा का आंदोलन का प्रथम दिन असरदार रहा. एक भी चौपहिया वाहन तक नहीं चला. हर आठ-दस किमी की दूरी पर सड़क जाम रहने से लोगों को खूब फजीहत हुई.
वाहन चालकों ने निकलने का प्रयास किया, तो उन्हें आक्रोश का इजहार करना पड़ा. कैराबनी में आरा एक ट्रक ड्राइवर गंगा सागर यादव को पीटकर जाम समर्थकों ने घायल कर दिया. यहां आधे दर्जन वाहनों के शीशे भी जाम समर्थकों ने फोड़ डाले. बाद में पुलिस पहुंची. लोगों को खदेड़ा. हालांकि वहां जाम में लोग डटे रहे.
दुमका-रामगढ़ मार्ग
मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में दुमका गोड्डा मुख्य मार्ग को कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रामगढ़ बाजार के पास अवरुद्ध कर दिया गया था. रामगढ़ बाजार को बंदी से मुक्त रखा गया था. रामगढ़ के अलावा भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर चंद्रदीप एवं हथगढ़ के पास भी कार्यकर्ताओं ने सड़क को जाम कर दिया.
मौके पर मेलर जितलाल राय, गोबर्धन राउत, शंभु मांझी, सुबोध कुंवर, कामेश्वर राय, दिनेश राय, प्रदीप राय, प्रमोद राउत, रामचंद्र राय, लोटन राय, बंगाली राय, योगेंद्र राउत, शंकर राउत, अमृत राउत, गुली मांझी, हरिकृष्ण कुंवर आदि मौजूद थे.
दुमका-देवघर मार्ग
जामा प्रखंड के जामा चौक, सिलांदा महारो चौक एवं कैराबनी चौक में दिन भर जाम लगा रहा. जाम को शांतिपूर्वक बनाये रखने के लिए डीएसपी रामगहन उरांव, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस दल लेकर जामा चौक में मौजूद थे.
इस संदर्भ में बेमियादी झारखंड बंद का ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, जनजाति आयोग, गृह मंत्रलय, डीजीपी संताल परगना को अध्यक्ष दामोदर सिंह द्वारा दिया गया. जाम को सफल बनाने में जामा में मुन्ना दर्वे, सिकंदर, आनंदी राउत एवं कैराबनी में दयाली सिंह, डोमन राय, परवल राय एवं महारो चौक में विश्वनाथ, दुर्योधन राय के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










