ePaper

दुमका : मुख्‍यमंत्री से मिलने के लिए उमड़ी भीड़, बोले हेमंत- आपके दुख दर्द को दूर करना सरकार की प्राथमिकता

Updated at : 02 Feb 2020 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका : मुख्‍यमंत्री से मिलने के लिए उमड़ी भीड़, बोले हेमंत- आपके दुख दर्द को दूर करना सरकार की प्राथमिकता

दुमका : यह आपकी सरकार है. आपके ही सहयोग से सरकार अपने इरादों को हकीकत में बदल सकती है. ऐसे में आपके दुख-दर्द समझना और उसे दूर करना हमारी विशेष प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दुमका स्थित अपने आवास पर सैकड़ों की संख्या में आये लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए और उन्हें […]

विज्ञापन

दुमका : यह आपकी सरकार है. आपके ही सहयोग से सरकार अपने इरादों को हकीकत में बदल सकती है. ऐसे में आपके दुख-दर्द समझना और उसे दूर करना हमारी विशेष प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दुमका स्थित अपने आवास पर सैकड़ों की संख्या में आये लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए और उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

दुमका के जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कहा कि पिछले 10 सालों से हम बिना किसी सहायता राशि के ही काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. 2016 में 269 बर्खास्त चतुर्थवर्गीय पुलिसकर्मियों ने फिर से बहाल करने की मांग रखी. मुख्यमंत्री ने इसपर संज्ञान लेने की बात कही.

राज्य में करीब 1200 चौकीदार जिन्हें 5 साल काम करने के बाद हटा दिये जाने की शिकायत की. मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले पर पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे. सहायक पुलिस में नियुक्त युवाओं ने भत्ता और सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी. जीवित को मृत बताकर लगभग 350 बीघा जमीन हड़पने की शिकायत मिली.

दुमका प्रखंड के सोना डोगा गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि सुनीराम मुरमू नाम के एक व्यक्ति ने जीवित को मृत बताकर लगभग 350 बीघा जमीन हड़प ली. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जायेगी और फिर उचित कार्रवाई होगी. इसके अलावा भी कई लोगों ने जमीन विवाद को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखी.

साथ ही झारखंड राज्य ग्राम रक्षा दल पंचायत सचिवालय सेवक संघ समेत कई और संगठनों और व्यक्तिगत तौर पर अपनी समस्याओं को लेकर फरियादियों ने मुख्यमंत्री के पास आवेदन सौंपा. मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं का उचित निराकरण करने का आश्वासन दिया.

किसी ने पुस्तक भेंट की तो किसी ने गुलदस्ता और गुलाब के फूल दिये

दुमका स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात करने आये कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को भागवत गीता और अन्य पुस्तके भेंट की. इसके अलावा कई लोगों ने गुलदस्ता और गुलाब के फूल दिये. मुख्यमंत्री ने भी तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा किया. मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में हुए नारी एक शान कार्यक्रम की विजेता सुकन्या चौधरी और उनके एकेडमी के बच्चों को शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola