दो यात्री बने शिकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2014 5:31 AM

विज्ञापन

भागलपुर-हंसडीहा रेलमार्ग पर नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हंसडीहा : भागलपुर मंदारहिल हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन नशाखुरानी गरोह की सक्रियता बढ़ गयी है. गिरोह ने लगातार दूसरे दिन इसी ट्रेन के यात्री को नशाखुरानी का शिकार बनाया. मंगलवार को दो व्यक्ति को बेहोशी की हालत में हंसडीहा स्टेशन पर सुरक्षा बल द्वारा उतारा गया. दोनों को इलाज के […]

विज्ञापन

भागलपुर-हंसडीहा रेलमार्ग पर नशाखुरानी गिरोह सक्रिय

हंसडीहा : भागलपुर मंदारहिल हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन नशाखुरानी गरोह की सक्रियता बढ़ गयी है. गिरोह ने लगातार दूसरे दिन इसी ट्रेन के यात्री को नशाखुरानी का शिकार बनाया. मंगलवार को दो व्यक्ति को बेहोशी की हालत में हंसडीहा स्टेशन पर सुरक्षा बल द्वारा उतारा गया.

दोनों को इलाज के लिए भागलपुर रेलवे अस्पताल ले जाया गया़ लोगों का मानना है कि भागलपुर स्टेशन से ही यात्री नशाखुरानी का कार्य करने वाले गिरोह के चक्कर में फंस जाते हैं. दोनों यात्रियों का हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार किया गया.

लेकिन उन्हें खबर लिखे जाने तक होश नहीं आया. जिस कारण यात्रियों की पहचान व पते की जानकारी नहीं हो पायी है. वहीं दूसरी ओर आरपीएफ गिरोह तक पहुंचने में नाकाम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola