व्यवस्था में सुधार की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2014 6:22 AM

विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ भाजपाइयों में उबाल दुमका : भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के दुमका स्थित कार्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की तथा उन्हें स्मार पत्र सौंपा. इसका नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव डॉ लुइस मरांडी व जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता ने किया. भाजपाइयों ने विद्युत विभाग में व्याप्त अव्यवस्था और […]

विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ भाजपाइयों में उबाल

दुमका : भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के दुमका स्थित कार्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की तथा उन्हें स्मार पत्र सौंपा. इसका नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव डॉ लुइस मरांडी व जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता ने किया.

भाजपाइयों ने विद्युत विभाग में व्याप्त अव्यवस्था और कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उसमें यथाशीघ्र सुधार करने का अनुरोध किया. राष्ट्रीय सचिव डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि यदि बिजली विभाग के अधिकारियों को किसी पार्टी विशेष से मोह और लगाव है तो अपना-अपना त्यागपत्र देकर उन्हें सीधे उन दलों की सदस्यता ग्रहण कर लेनी चाहिए.

डॉ मरांडी ने ऐसे खुलासे के लिए मीडिया के पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के गड़बड़झाले का अंदेशा उन्हें पहले से था. उन्होंने कहा कि यह मामला इस बार मॉनसून सत्र में विधानसभा में भी गूंजेगा. डॉ लुइस ने कहा कि सभी सरकारी विभागों की स्थिति यही है.

जिला अध्यक्ष श्री दत्ता ने बिजली विभाग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्यवाही की मांग की. मौके पर निवास मंडल, किशोरेंद्र दास, केदार मंडल, मुकेश अग्रवाल, महेश गण, स्वरूप सिन्हा, पवन केशरी, नीरोज बैरा, दीपक साह, रूपलाल राय, ओम केशरी, अब्दुल फिरदौस, नलीन मंडल, अमित रक्षित, धर्मेद्र कुमार,सुरेंद्र केशरी, शक्ति सिंह एवं श्यामलाल पहाड़िया समेत सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola