दुमका : तीन हादसों में छह की मौत, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2019 9:14 AM
जामा/काठीकुंड/हंसडीहा : दुमका जिले के लिए बुधवार हादसे का दिन रहा. तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी. वहीं, एक नवजात शिशु समेत तीन लोग घायल हैं. दुमका-पाकुड़ मार्ग पर काठीकुंड थाना के दलाही में बोलेरो ट्रक से टकरा गयी. हादसे में मंगलवार को शिशु को जन्म देनेवाली एक महिला मीना देवी, […]
जामा/काठीकुंड/हंसडीहा : दुमका जिले के लिए बुधवार हादसे का दिन रहा. तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी. वहीं, एक नवजात शिशु समेत तीन लोग घायल हैं. दुमका-पाकुड़ मार्ग पर काठीकुंड थाना के दलाही में बोलेरो ट्रक से टकरा गयी. हादसे में मंगलवार को शिशु को जन्म देनेवाली एक महिला मीना देवी, पति लक्ष्मण देहरी व बोलेरो के चालक कामदेव भंडारी की मौके पर ही मौत हो गयी. इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में लगभग साल भर के बच्चे सामुएल देहरी ने भी दम तोड़ दिया.
दुमका-भागलपुर रोड में महारो मोड़ के पास हुए हादसे में एक ट्रक ने बाइक सवार दो व्यक्ति को कुचल दिया. दोनों बासुकिनाथ से पूजा करने के बाद दुमका जा रहे थे. हादसे में गोविंद साह (65) की मौत हो गयी. वहीं, बैकुंठ साह (55) गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, दुमका-भागलपुर पथ पर हंसडीहा हटिया के पास बुधवार की शाम ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया. इस हादसे में शव के चिथड़े उड़ गये. महिला की पहचान तक नहीं हो पा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










