भंग हो झारखंड विस

Updated:
विज्ञापन

दुमका : झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर 30 जून तक सभी जिलों में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान के तहत विधानसभा भंग करने, बिजली-पानी की समस्या का निदान करने, भ्रष्टाचार एवं गिरती कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता दिवाल लेखन करेंगे. दुमका में बुधवार को अभियान की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर 30 जून तक सभी जिलों में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान के तहत विधानसभा भंग करने, बिजली-पानी की समस्या का निदान करने, भ्रष्टाचार एवं गिरती कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता दिवाल लेखन करेंगे.

दुमका में बुधवार को अभियान की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भगत की मौजूदगी में आरंभ हुआ. इससे पूर्व पार्टी की जिला इकाई की बैठक में कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिये गये.

पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि इस जन जागरण अभियान के क्रम में 30 जून के पूर्व जिला मुख्यालय में जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा. इस प्रदर्शन में प्रदेश के कई नेता भाग लेंगे. गुजरात के दो लोकसभा एवं चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए उप चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई तथा वहां के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी.

दीवाल लेखन के इस कार्यक्रम में अजजा मोरचा के राष्ट्रीय मंत्री सुनील सोरेन, जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, रंजन कुमार दूबे, मनोज सिंह पहाड़िया, मनोज पांडेय, दिलीप सेन, सेन, रवि मंडल, इंद्रकांत यादव, पवन भगत, चंद्रकांत यादव, सुभष राव, उमाकांत मोदी, गणोश राय, अनूप सिंह, विश्वजीत सरकार, संतोष साह, निरोज बैरा, दीपक स्वर्णकार, ओम केशरी, नकुल यादव, प्रशांत पाठक, बालेश्वर हेंब्रम, राजेश खिरहर, टुम्पा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola