ePaper

दुमका में विवाहता और उसके प्रेमी की हत्या कर शव को विशाल पेड़ पर फंदे से टांगा

Updated at : 21 Apr 2019 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका में विवाहता और उसके प्रेमी की हत्या कर शव को विशाल पेड़ पर फंदे से टांगा

दुमका : दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बैजा गांव में एक विवाहिता और उसके प्रेमी युवक की हत्या कर दोनों के शव को एक पेड़ पर फंदे से लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला की पहचान अनिता हेम्ब्रम के रूप में की गयी है, जो मधुबन गांव की रहने वाली थी. […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बैजा गांव में एक विवाहिता और उसके प्रेमी युवक की हत्या कर दोनों के शव को एक पेड़ पर फंदे से लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला की पहचान अनिता हेम्ब्रम के रूप में की गयी है, जो मधुबन गांव की रहने वाली थी. वह शादीशुदा थी. उसके दो बच्चे भी हैं. वहीं, युवक रौशन यादव बैजा गांव का रहने वाला था. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

रविवार को सुबह-सुबह दोनों की लाश एक विशाल पेड़ पर लटकी हुई मिली. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. युवक के चचेरे भाई कैलाश यादव ने आरोप लगाया है कि दोनों की हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया गया है. इधर, मामले में एसडीपीओ अनिमेष नैथानी ने कहा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. हालांकि, मृत युवक के परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola