बिहार के ‘वैभव’ ने IPL में जड़ दिया दूसरा शतक, तीसरी सबसे तेज सेंचुरी

Updated:
विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi fastest Century

वैभव सूर्यवंशी सेंचुरी लगाने के बाद जश्न मनाते हुए, फोटो पीटीआई

Vaibhav Sooryavanshi Century: बिहार के ‘वैभव’ सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में शानदार शतक जमाया. वैभव का आईपीएल में यह दूसरा शतक है. पिछले सीजन में उन्होंने आईपीएल में पहला शतक जमाया था.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने केवल 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. 12 छक्के और 5 चौकों की मदद से उन्होंने 103 रनों की पारी खेली. जब वैभव 97 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया.

वैभव ने आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक जमाया

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक बनाया है. दूसरा सबसे तेज शतक भी उनके नाम दर्ज है. हालांकि आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है.

आईपीएल के सबसे तेज शतक

क्रिस गेल – 30 गेंद में शतक, 23 अप्रैल 2013- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स मैच में.
वैभव सूर्यवंशी – 35 गेंद में शतक, 28 अप्रैल 2025- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच.
वैभव सूर्यवंशी – 36 गेंद में शतक, 25 अप्रैल 2026 – राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच.
युसुफ पठान – 37 गेंद में शतक, 13 मार्च 2010 – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच.

आईपीएल 2026 में शतक जमाने वाले 7वें खिलाड़ी बने वैभव

आईपीएल 2026 में अब तक 7 शतक लग चुके हैं. वैभव शतक जमाने वाले 7वें बैटर बन गए हैं. इससे पहले संजू सैमसन ने दो शतक जमाया है, जिसमें उनका टॉप स्कोर 115 रन है. अभिषेक शर्मा ने एक शतक जमाया है. उनका टॉप स्कोर 135 रन है. साई सुदर्शन ने भी एक शतक जमाया है. उनका टॉप स्कोर 100 रन है. तिलक वर्मा ने भी एक शतक लगाया है. उनका टॉप स्कोर 101 रन है. जबकि क्विंटन डी कॉक भी मौजूदा सीजन में एक शतक लगा चुके हैं. उनका टॉप स्कोर 112 रन है. केएल राहुल ने भी मौजूदा सीजन में एक शतक लगा चुके हैं. उनका टॉप स्कोर नाबाद 152 रन है.

ये भी पढ़ें: लुंगी एनगिडी के लिए ग्रीन कॉरिडोर: दिल्ली पुलिस ने 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

DC vs PBKS: दोनों ओर से चौके-छक्के की बौछार, पंजाब ने 265 रन चेज कर जीता मैच

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola