बेरंग रही गुजरात पुलिस की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2014 7:15 AM
दुमका : साइबर क्राइम के मामले में गुजरात राज्य के कच्छ जिले की पुलिस ने मंगलवार को दुमका पहुंची और स्थानीय नगर थाना पुलिस के सहयोग से मामले की पड़ताल की. दो सदस्यीय यह टीम छापामारी करने शहर के बंदरजोरी भी गयी थी, लेकिन मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका. मिली जानकारी […]
दुमका : साइबर क्राइम के मामले में गुजरात राज्य के कच्छ जिले की पुलिस ने मंगलवार को दुमका पहुंची और स्थानीय नगर थाना पुलिस के सहयोग से मामले की पड़ताल की. दो सदस्यीय यह टीम छापामारी करने शहर के बंदरजोरी भी गयी थी, लेकिन मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका.
मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात में एक बैंक खाते से 30 हजार रुपये नेट बैंकिंग के जरिये किसी ने धोखाधड़ी कर अपने द्वारा बताये गये खाते में ट्रांसफर करा लिया था. जब मामला गुजरात पुलिस के पास पहुंचा, तो जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी हुई की झारखंड राज्य के दुमका जिले के बंदरजोरी मुहल्ले की ललिता देवी के आइसीआइसीआइ बैंक के खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर हुआ है.
बातचीत करते समय जिस सीमकार्ड का उपयोग हुआ था, वी सीमकार्ड भी दुमका के ही किसी व्यक्ति का है. गुजरात पुलिस ने दुमका पुलिस के सहयोग से जब बंदरजोरी में ललिता देवी के घर में छापेमारी की, तो ललिता देवी घर पर नहीं मिली. लिहाजा उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. ललिता की गिरफ्तारी के बाद ही दुमका शहर में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










