छह माह में तैयार हो विवि के तीन भवन

कुलपति पहुंचे दिग्धी परिसर, कहा दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के दिग्घी परिसर में बन रहे नये भवन का निरीक्षण कुलपति प्रो (डॉ) कमर अहसन ने गुरुवार को किया. निरीक्षण के दौरान प्रो अहसन ने सीपीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता एके श्रीवास्तव को कहा कि छह माह के अंदर दिग्घी परिसर में बने तीन भवन […]
कुलपति पहुंचे दिग्धी परिसर, कहा
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के दिग्घी परिसर में बन रहे नये भवन का निरीक्षण कुलपति प्रो (डॉ) कमर अहसन ने गुरुवार को किया. निरीक्षण के दौरान प्रो अहसन ने सीपीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता एके श्रीवास्तव को कहा कि छह माह के अंदर दिग्घी परिसर में बने तीन भवन व प्रवेश द्वार के कार्यो को पूरा कर दिसंबर माह तक विवि प्रशासन को सौंप दिया जाय. ताकि विवि का आधा कार्यालय नये भवन में लाया जा सके. इसी आलोक में सीपीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राशि के अभाव के कारण भवन का कार्य आधे में लटका हुआ है.
मुझे विवि से राशि प्राप्त कर दिया जाय तो मैं छह माह के अंदर तीन भवन व प्रवेश द्वार के कार्यो को पूरा कर विवि प्रशासन को सौंप दूंगा. तो इस बाबत कुलपति प्रो अहसन ने कहा कि भवन निर्माण की बकाया राशि विवि दे देगी. भवन क े कार्य में तेजी लाया जाय. ताकि छात्र, विवि पदाधिकारियों को अपना विवि भवन मिल सके. मौके पर कुलसचिव प्रकाश सिंह, डीएसडब्लू विनोद कुमार झा, मीडिया प्रभारी सुजीत सोरेन, रंजीत मिश्र, बजरंग दुबे, अभियंता रामानंद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




