धोखाधड़ी कर 9999 रुपये ठगे

Updated at : 06 Jun 2014 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर 9999 रुपये ठगे

काठीकुंड : काठीकुंड प्रखंड के तकरारपुर निवासी रंजीत रक्षित ने धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर रंजीत के मोबाइल पर 7764091871 व 8521293944 से फोन आया था. फोन पर बताया गया कि रांची ऑफिस से उन्हें कॉल किया गया है. बताया गया कि रंजीत […]

विज्ञापन

काठीकुंड : काठीकुंड प्रखंड के तकरारपुर निवासी रंजीत रक्षित ने धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर रंजीत के मोबाइल पर 7764091871 व 8521293944 से फोन आया था. फोन पर बताया गया कि रांची ऑफिस से उन्हें कॉल किया गया है.

बताया गया कि रंजीत के मोबाइल नंबर पर कलर टीवी व सीडी डीलक्स बाइक का बंपर प्राइज लगा है़ जिसके बाद 8002408818 नंबर पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी लेने को कहा गया़ संपर्क करने पर प्राइज प्राप्त करने के लिए एकाउंट नंबर 33686077376 पर 9999 रुपये डालने को कहा गया. मुबसारा खातून के नाम से गुरुवार को उक्त एकाउंट पर रंजीत ने मांगी गयी राशि जमा करा दी. बाद में संपर्क करने पर करने पर 7739871137 पर बात करने को कहा गया़ उक्त नंबर पर राजू नामक युवक ने बताया कि एकाउंट लॉक हो गया है़.

लॉक खोलने के लिए और 16,500 रुपये डालने पड़ेंगे. इस राशि की मांग किये जाने पर रंजीत को यह एहसास हो चुका था कि वह ठगी का शिकार हो गया है. उसने पैसे डालने से इंकार किया व पूर्व में जमा किये गये पैसे वापस करने को कहा़, तो दूसरी ओर से धमकी देते हुए फोन काट दिया गया़ जिसके बाद रंजीत अपने पैसे वापस पाने के लिए न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचा़ पुलिस ने धारा 406, 419 व 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है.

14 जून को धरना देंगे ग्राम प्रधान

मसलिया. ग्राम प्रधान मांझी संगठन 14 जून को मसलिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा. उक्त जानकारी ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष मानो कोल ने दी. श्री कोल ने बताया कि गेंजर सर्वे के अनुरूप ही वर्तमान सर्वे में ग्राम प्रधानों का हक नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola