दुमका एयरपोर्ट का बढ़ेगा और 2000 फीट दायरा

दुमका : दुमका एयरपोर्ट का रनवे लगभग 4000 फीट लंबा है. चार्टड और छोटे विमान तो इतने लंबे रनवे पर उतर जाते हैं. लेकिन यात्री विमानों के लिए रनवे की लंबाई इससे कहीं अधिक होनी चाहिए. कुछ साल पहले तक इस रनवे को 2000 फीट और लंबा करने की योजना बन रही थी. पर इस […]
दुमका : दुमका एयरपोर्ट का रनवे लगभग 4000 फीट लंबा है. चार्टड और छोटे विमान तो इतने लंबे रनवे पर उतर जाते हैं. लेकिन यात्री विमानों के लिए रनवे की लंबाई इससे कहीं अधिक होनी चाहिए. कुछ साल पहले तक इस रनवे को 2000 फीट और लंबा करने की योजना बन रही थी. पर इस दिशा में काम आगे नहीं बढ़ पाया.
शनिवार को इस एयरपोर्ट का मुआयना करने तथा विस्तार की संभावनाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से नागर विमानन निदेशालय झारखंड के निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा दुमका पहुंचे. उन्हें भू-अर्जन विभाग से संबंधित कर्मियों ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए पर्याप्त रैयती जमीन उपलब्ध है, जिससे रनवे को कम से कम 2000 फीट लंबा और किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




