आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एक गिरफ्तार

Updated at : 04 Jul 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एक गिरफ्तार

काठीकुंड : काठीकुंड पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में एक और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कुछ दिन पहले ही इसी प्रकार व्हाट्स एप्प पर आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत थाना पहुंची थी. इसके बाद शिवशंकर नाम के युवक को जेल भेज दिया गया था. कुछ […]

विज्ञापन

काठीकुंड : काठीकुंड पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में एक और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कुछ दिन पहले ही इसी प्रकार व्हाट्स एप्प पर आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत थाना पहुंची थी. इसके बाद शिवशंकर नाम के युवक को जेल भेज दिया गया था. कुछ दिनों बाद ही काठीकुंड के एक समुदाय के लोग धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर काठीकुंड के अफजल आलम की शिकायत लेकर थाना पहुंचे.

इस प्रकार के दो मामले आने के बाद काठीकुंड थाना परिसर में दोनों समुदाय के बीच शांति वार्ता बुलायी गयी. जिसमें स्थानीय विधायक नलिन सोरेन व अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार मौजूद थे. बैठक में दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही दोनों समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी. आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत के बाद अफजल आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola