ePaper

Dhanbad News : दिया है खून तुमने भी, दिया है खून हमने भी, तुम्हें भी मुल्क प्यारा है, हमें भी प्यारा है

Updated at : 10 Oct 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : दिया है खून तुमने भी, दिया है खून हमने भी, तुम्हें भी मुल्क प्यारा है, हमें भी प्यारा है

Dhanbad News : दिया है खून तुमने भी, दिया है खून हमने भी, तुम्हें भी मुल्क प्यारा है, हमें भी प्यारा है

विज्ञापन

Dhanbad News : दिया है खून तुमने भी, दिया है खून हमने भी. कई बार कुर्बानियां देकर इसे हमने संवारा है, चलो साथ मिलकर हम लगाते हैं, यही नारा तुम्हें भी मुल्क प्यारा है, हमें भी प्यारा है. यह कौमी तराना उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आये कव्वाल साकिब अली ने जब प्रस्तुत किया तो पूरा मजमा झूम उठा. मौका था लोयाबाद में चल रहे हजरत सैयद अब्दुल अजीज शाह बाबा का सालाना उर्स मुबारक के मौके पर गुरुवार की रात आयोजित कव्वाली का. यूपी के बरेली से आये कव्वाल ताहिर चिश्ती ने भी एक से बढ़कर एक देश भक्ति तराना सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कव्वाल साकिब अली ने मस्जिद मंदिर के नाम पर अपनों को ही बांटा है, खून में नहीं, कुछ फर्क राजनीति ने बांटा है. एक बार नहीं, दोस्तों सौ बार गिरा दो नफरत की दीवार. ताहिर चिश्ती ने बरोज हसर में मोहम्मद के रूबरू रखना, दुनिया में सुरखुरु रखना आदि कव्वाली पेश किये. सफल बनाने मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, महामंत्री मो असलम मंसूरी, मो कलीम अंसारी, निसार मंसूरी, मो मकसूद अंसारी, सिकंदर ए आजम, मुमताज खान, शाहरूख खान, डबलू अंसारी, कमरे आलम, मो जमालुद्दीन, मो जहांगीर जावेद, अफसर, मो आजाद आसवी आदि ने सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola