ePaper

Dhanbad News : संपत्ति विवाद से तंग आकर पटरी पर लेटी महिला, रेल पुलिस ने बचाया

Updated at : 21 Nov 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : संपत्ति विवाद से तंग आकर पटरी पर लेटी महिला, रेल पुलिस ने बचाया

Dhanbad News : संपत्ति विवाद से तंग आकर पटरी पर लेटी महिला, रेल पुलिस ने बचाया

विज्ञापन

Dhanbad News : संपत्ति विवाद और पति के दुर्व्यवहार से तंग आकर शुक्रवार को एक महिला ने रेल पटरी पर लेट कर आत्महत्या का प्रयास किया. समय रहते रेलवे सुरक्षा बलों ने उसे देखा और पटरी से हटाकर उसकी जान बचायी. महिला अपने रिश्तेदारों से विवाद पर काफी परेशान थी. वह जीना नहीं चाहती थी. रेलवे पुलिस ने उसे पटरी से हटाकर लोयाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया ताकि वह बाद में अपने साथ कोई अनहोनी न कर ले. पुलिस ने भी महिला को समझा-बुझा कर जाने दिया और दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी. बताया जाता है कि लोयाबाद हटिया के समीप रहने वाली सुनैना देवी और उसके रिश्तेदार के बीच संपत्ति विवाद को लेकर आये दिन झगड़ा होता है. सुनैना का कहना था कि उसके बगल वाले लोग उसके द्वारा निर्मित दीवार को गिरा दे रहे हैं, जिसके चलते शुक्रवार को भी उनलोगों और उसके पति के साथ बहस हुई, इससे क्षुब्ध होकर महिला दिन करीब 12 बजे आत्महत्या करने के लिए बांसजोड़ा में रेल पटरी पर लेट गयी. बांसजोड़ा स्टेशन मास्टर ने देख कर तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी. फिर रेलवे पुलिस ने पटरी से हटाकर उसे बचाया. इस संबंध में रेलवे पुलिस बल के प्रधान आरक्षी अशोक कुमार ने बताया कि महिला को पटरी से हटाकर बचाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola