ePaper

प्रिंस खान के गुर्गों के पास मिला हथियार, पुलिस कर रही है पूछताछ

Updated at : 09 May 2025 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
प्रिंस खान के गुर्गों के पास मिला हथियार, पुलिस कर रही है पूछताछ

भूली ओपी क्षेत्र के अलावा गोविंदपुर और बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एक दर्जन जमीन कारोबारी उनके निशाने पर हैं.

विज्ञापन

वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के सात गुर्गों को बैंकमोड़ थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार व अन्य सामान बरामद किया है. धनबाद के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है. उम्मीद है कि प्रिंस के और भी गुर्गे जल्द गिरफ्तार हो जायेंगे. पुलिस ने बुधवार की रात से गुरुवार तक वासेपुर, पांडरपाला, बरवाअड्डा और गोविंदपुर में छापेमारी की.

जमीन कारोबारी हैं निशाने पर :

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गये लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि जेल में बंद गॉडवीन और बंटी खान के इशारे पर काम करते हैं. भूली ओपी क्षेत्र के अलावा गोविंदपुर और बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एक दर्जन जमीन कारोबारी उनके निशाने पर हैं. प्रिंस खान ने इन्हें रंगदारी के लिए फोन किया था. लेकिन इन्होंने रंगदारी नहीं दी. इन्हें डराने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम देना था. प्रिंस के गुर्गों ने हथियार व बाइक मुहैया करवाने वाले लोगों का नाम बताया है.

गॉडवीन और बंटी करता है ऑपरेट :

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंटी खान और गॉडवीन खान जेल के अंदर से गिरोह को ऑपरेट करता है. उसी के इशारे पर प्रिंस खान लोगों को धमकी देता है. इस गिरोह में कई लोग हैं. कुछ सफेदपोश भी बाहर से मदद कर रहे हैं. कई लोगों को मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाने का काम कर रहे हैं. पुलिस को कुछ लोगों का नाम मिला है और अब उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola