लोयाबाद बाजार के तीन बूथ बासुदेव गांधी उवि में स्थानांतिरत

तीन मतदान केंद्र बदले गये
लोयाबाद. लोयाबाद बाजार के बूथ संख्या 347 तथा पंचायत भवन के बूथ संख्या 348 और 349 को बदल दिया गया है. इन तीनों बूथों को बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसके साथ ही उच्च विद्यालय में अब छह बूथ हो गये हैं. इसी तरह कनकनी प्राथमिक विद्यालय और सेन्द्रा वीटीसी भवन केन्द्र भी बदले हैं. कनकनी चार नंबर प्राथमिक विद्यालय के 337 व 338 बूथ संख्या को मध्य विद्यालय कनकनी हनुमान बाजार में समायोजित कर दिया गया है. यहां के वोटरों को अब आधा किलोमीटर दूर हनुमान बाजार जाकर वोट देना होगा. सेन्द्रा वीटीसी सेंटर को बीसीसीएल द्वारा ध्वस्त कर दिये जाने के बाद दो सौ मीटर दूर सेंद्रा जीएम बंगला में शिफ्ट कर दिया गया है. बूथों को बदल दिये जाने से करीब तीन हजार वोटरों को परेशानी का सामना करना पडेगा. अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद ने बूथों के बदलाव की पुष्टि की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




