ePaper

दोनों चचेरे भाइयों का शव एक साथ पहुंचते ही लोदना में मचा कोहराम

Updated at : 28 May 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
दोनों चचेरे भाइयों का शव एक साथ पहुंचते ही लोदना में मचा कोहराम

शवों के पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन

बरवाअड्डा के सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत का मामला : लोदना. रविवार को सड़क हादसे में लोदना मधुबन तिलायबनी बस्ती निवासी महेश्वर महतो (70) व चचेरे भाई राजेंद्र (60) की मौत के बाद धनबाद एसएनएमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर दोनों भाइयों का शव पुलिस ने सोमवार को परिजनों को सौंप दिया. एक ही एंबुलेंस में दोनों चचेरे भाइयों का शव जैसे ही लोदना तिलायबनी पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया. महिलाएं बेसुध हो जा रही थी. इस दौरान महेश्वर की पुत्रवधू “बाबा अमादेर के छेड़े कोथा चोले गेला गो कह कर रो रही थी. उसके बाद एक ही साथ अलग-अलग अर्थी निकाली गयी. इस दृश्य को देख सभी की आंखें नम हो गयी थी. इस दौरान योगेंद्र यादव, बिहारी लाल चौहान, पूर्व पार्षद संजय यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया. दोनों का अंतिम संस्कार मोहलबनी मुक्ति धाम पर किया गया. मालूम हो कि महेश्वर महतो अपने छोटे पुत्र की शादी का छेका देने के लिए अपने परिवार के साथ राजगंज के डोमनपुर जा रहे थे. तभी बरवाअड्डा के कल्याणपुर के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से इन दोनों भाइयों के अलावा मारुति वैन के चालक मो. शमशाद अंसारी की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola