फिर बदला मौसम का मिजाज

Updated at : 22 Mar 2020 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
फिर बदला मौसम का मिजाज

कोयलांचल में शनिवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला. दोपहर बाद कहीं-कहीं जम कर तो कहीं हल्की बारिश हुई. कुछ इलाका में ओला वृष्टि भी हुई. मौसम के बार-बार मिजाज बदलने से कोरोना से लड़ने में आमजनों का अभियान प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

धनबाद : कोयलांचल में शनिवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला. दोपहर बाद कहीं-कहीं जम कर त कहीं हल्की बारिश हुई. कुछ इलाका में ओला वृष्टि भी हुई. मौसम के बार-बार मिजाज बदलने से कोरोना से लड़ने में आमजनों का अभियान प्रभावित हो रहा है. सुबह से मौसम साफ था. दिन में धूप खिली हुई थी.

दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा. बादल छाया. उसके बाद तेज बारिश शुरू हुई. इस दौरान कहीं-कहीं ओला भी पड़ा. शाम में भी कहीं-कहीं तेज बारिश हुई. बारिश के बाद हवा में भी ठंडक आयी. इसके चलते यहां के अधिकतम पारा में दो डिग्री की कमी आयी. आज यहां का अधिकतम पारा 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रविवार को भी यहां का मौसम बहुत साफ नहीं रहने की उम्मीद है. कल यहां का अधिकतम पारा 28 डिग्री रहने की उम्मीद है. 24 मार्च से यहां पर पारा चढ़ना शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola