अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : कई मुसीबतों को झेल शहर साफ रखती हैं महिला

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Mar 2020 6:51 AM

विज्ञापन

Hyderabad Sep 28th 2015;Ghmc workers road cleaning at NTR marg. Pix by S.Surender Reddy.

रोड हो या रेलवे स्टेशन या फिर अस्पताल. एक दिन भी अगर सफाई न हो तो हर ओर अव्यवस्था फैल जाती है. इस अव्यवस्था को फैलने से रोकने की पूरी जिम्मेदारी सफाईकर्मियों पर होती है. इन सफाई कर्मियों में महिला सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे अहम हो जाती है.

विज्ञापन

धनबाद : रोड हो या रेलवे स्टेशन या फिर अस्पताल. एक दिन भी अगर सफाई न हो तो हर ओर अव्यवस्था फैल जाती है. इस अव्यवस्था को फैलने से रोकने की पूरी जिम्मेदारी सफाईकर्मियों पर होती है. इन सफाई कर्मियों में महिला सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे अहम हो जाती है. क्योंकि घर से लेकर बाहर तक वे अपने परिवार का बोझ उठाती हैं.

लेकिन आज स्थिति है कि गंदगी उठाते-उठाते इन महिला सफाई कर्मियों की जिंदगी भी इसी गर्त के नीचे दब सी गयी है. धनबाद के 55 वार्ड वाले नगर निगम में साफ सफाई की जिम्मेदारी करीब 5000 सफाई कर्मी उठाते हैं.

इनमें महिला सफाई कर्मियों की संख्या लगभग दो हजार हैं. इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों की जरूरत अकेला धनबाद जिला पूरा नहीं कर पाता है. बड़ी संख्या में धनबाद के आसपास के जिलों विशेषकर बंगाल के आसनसोल से सफाई कर्मी प्रतिदिन धनबाद आकर कार्य करते हैं . स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने के बावजूद, इन सफाईकर्मियोें के जीवन में कई विषमताएं हैं जिसे आज तक दूर करने का प्रयास किसी ने नहीं किया है.

सम्मान से जीने लायक पैसे नहीं मिलते: लक्ष्मी एलसी रोड पर सुबह 7:00 बजे से दोपहर दो बजे तक सड़कों पर झाड़ू लगाने का काम करती है. वह ठेकेदार के अधीन काम करती है. बताती है कि उसे सप्ताह में 6 दिन काम मिल जाता है. लेकिन इतने पैसे नहीं मिलते कि सम्मान की जिंदगी बसर कर सके. वह अपने पति के साथ सफाई का काम करती है. दोनों प्रतिदिन आसनसोल से इस काम के लिए धनबाद आते हैं. दोनों पति-पत्नी पिछले 10 वर्षों से यह काम कर रहे हैं. लेकिन पति शराब पीने में अपनी कमाई खत्म कर देता है. इसलिए घर चलाने और बच्चों को पढ़ाने के लिए उसे काम करना शुरू करना पड़ता है.

लक्ष्मी बताती है यह काम वह मजबूरी में कर रही हैं. पति शराब पीना छोड़ दे तो वह भी यह काम छोड़ दे. अभी वह अपने बच्चों को दूसरों के भरोसे छोड़ कर प्रतिदिन धनबाद आती है. उसके तीन बच्चे हैं. लेकिन उसकी अनुपस्थिति में वे स्कूल जाते हैं कि नहीं जाते इसका उसे पता नहीं चल पाता है. वह चाहती है उन लोगों के बीच में भी नशा मुक्ति के लिए अभियान चले. उसके समाज की सबसे बड़ी दुश्मन यह नशा है.

नशे ने परिवार को किया बर्बाद : केंद्रीय अस्पताल में सफाई का काम करने वाली राधा बताती हैं कि उसके परिवार में वह पहली औरत थी, जिसने बाहर काम करना शुरू किया. परिवार के पूर्व सदस्य अपनी कमाई पूरी तरह शराब में बर्बाद कर देते हैं. ऐसे में अब परिवार चलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है. हालांकि वह बताती है कि उसकी बस्ती में कुछ जागरूक युवक अब उसके बच्चों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं. इससे पहले से तो हालात बेहतर हुए हैं. लेकिन अब भी काफी कुछ किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola