भौंरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 8:49 PM
भौंरा में किशोर ने की आत्महत्या
झरिया. भौंरा ओपी अंतर्गत ऊपर परसियाबाद निवासी प्रदीप साव के नाबालिग पुत्र विजय कुमार साव (14) ने शुक्रवार दिन 12 बजे अपने घर के बाहर एक कमरा में छत के एंगल से गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त उसकी मां और पिता काम पर गये थे. जब उसकी मां काम से वापस घर पहुंची, तो कमरा में उसे देख उसके होश उड़ गए. उसके शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग पहुंचे. उसके बाद आनन-फानन में उसे फंदा से उतार कर चासनाला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद घटना की सूचना भौंरा ओपी पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर भौंरा ओपी के एसआइ संतोष कुमार ने पहुंच कर मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. दो भाई और एक बहन में वह छोटा था. मृतक की मां लोगों के घरों में चौका बर्तन करती है, जबकि पिता मजदूरी करते हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










