भौंरा में किशोरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी

भौंरा में किशोरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत
झरिया. भौंरा ओपीअंतर्गत भौंरा सात नंबर निवासी सत्य प्रकाश गोस्वामी की 15 वर्षीया पुत्री पायल कुमारी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद घर वाले गुप्त तरीके से शव को घर में रखे हुए थे. जब आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने बुधवार को इसकी सूचना भौंरा ओपी पुलिस को दी. उसके बाद भौंरा ओपी प्रभारी रंजीत राम ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. आसपास के लोगों के बीच किशोरी के फांसी लगा लेने की चर्चा है. भौंरा ओपी प्रभारी रंजीत राम ने बताया कि पूछताछ करने पर मृतका के पिता द्वारा पुत्री की मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है. फिर भी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




