Subhash Chandra Bose Jayanti: आखिरी बार यहां देखे गये थे 'नेता जी', झारखंड के इस जंगल में की थी गुप्त बैठक

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Jan 2025 6:00 AM

विज्ञापन

Subhash Chandra Bose Jayanti : नेता जी सुभाष चंद्र बोस को अंतिम बार झारखंड के गोमो स्टेशन पर ही देखा गया था. 17 जनवरी 1941 को वे यहां पर अपने भतीजे के साथ आए थे.

विज्ञापन

धनबाद : 23 जनवरी 1897 यह वो दिन जब देश का नायक का जन्म हुआ. नाम था सुभाष चंद्र बोस. उन्हें ये उपाधि उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि रवींद्रनाथ टैगोर ने दी थी. उनके सम्मान में पूरे देश उनके जन्मदिन पर पराक्रम दिवस मनाता है. यूं तो उनके आजादी की लड़ाई के कई किस्से खूब मशहूर हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि नेता जी का झारखंड से भी खास नाता रहा है. आजादी की लड़ाई के दौरान वह कई बार झारखंड आए. अंतिम बार उन्हें झारखंड में ही देखा गया.

सुभाष चंद्र बोस अंतिम बार गोमो जंक्शन पर ही देखा गया था

जी, हां धनबाद के गोमो जंक्शन पर सुभाष चंद्र बोस को अंतिम बार देखा गया था. ये दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है. इसके अलावा इसका जिक्र पीएम मोदी ने भी साल 2022 में अपने मन की बात कार्यक्रम का जिक्र कर चुके हैं. उनके सम्मान में ही रेल मंत्रालय ने साल 2009 में इस स्टेशन का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन कर दिया. 17 जनवरी 1941 को नेता जी अपने भतीजे डॉ शिशिर बोस के साथ गोमो स्टेशन पहुंचे. अंग्रेजों से बचने के लिए वे हटियाटाड़ के जंगल में छिपे रहे. वहीं पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी अलीजान और अधिवक्ता चिरंजीव बाबू के साथ गुप्त बैठक की थी. बाद में स्थानीय लोगों ने उनके लिए गोमो के ही लोको बाजार स्थित कबीलेवालों की बस्ती में रहने की व्यवस्था की थी.

सुभाष चंद्र बोस की जयंती से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

1930 से 1941 के बीच कई बार धनबाद आए सुभाष चंद्र बोस

कबीलेवालों की बस्ती में रहने के बाद उनके दो साथी स्वतंत्रता सेनानी अलीजान और अधिवक्ता चिरंजीव बाबू ने उन्हें 18 जनवरी 1941 को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया. बता दें कि सुभाष चंद्र बोस का 1930 से 1941 के बीच कई बार धनबाद आना हुआ था. 1930 में उन्होंने देश की पहली रजिस्टर्ड टाटा कोलियरी मजदूर संगठन की स्थापना की थी. ये इस संगठन के अध्यक्ष थे और यहीं से उन्होंने मजदूरों को संगठित करने का प्रयास शुरू किया था.

18 जनवरी को नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट को स्थानीय लोग करते हैं सम्मानित

गोमो के लोग नेता जी सुभाष चंद्र बोस का इतना सम्मान करते थे कि 18 जनवरी को स्थानीय लोग आज भी अप नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट तथा ट्रेन मैनेजर को माला पहनाकर सम्मानित करते हैं. ट्रेन के इंजन पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर को लगाकर गंतव्य की ओर रवाना किया जाता है. यह परंपरा पिछले कई वर्षों से निरंतर जारी है.

Also Read: JSSC CGL: कुछ इस प्रकार बनाए गए थे पेपर लीक के झूठे साक्ष्य, जानें SIT जांच में क्या मिला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola