Dhanbad News: होली में डीजे बजाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : सीओ
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 02 Mar 2026 1:19 AM
Dhanbad News: झरिया थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक
Dhanbad News: झरिया थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक Dhanbad News: झरिया थाना में रविवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक झरिया सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. मौके पर झरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, बोर्रागढ ओपी प्रभारी मौजूद थे. इस दौरान सीओ मनोज कुमार ने कहा कि होली आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनायें. होली में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. डीजे बचाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पानी व बिजली की समस्या दूर करने का प्रयास किया जायेगा. थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी. सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें. विधि व्यवस्था में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. संचालन भगत सिंह ने किया. बैठक में राजकुमार अग्रवाल, अरिंदम बनर्जी, पार्थो प्रमाणिक, श्रीकांत अंबष्ट, अरुण साव, शैलेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, पार्षद मुनिलाल राम, शिवनाथ, मुख्तार रिजवी, अर्जुन विश्कर्मा, अजय शास्त्री, बिनोद पासवान, पिंकी साहू, उमा भट्टाचार्या, सत्य नारायण भोजगढ़िया, भोजगढिया आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










