विकास योजनाओं में भारी अनियमितता की शिकायत, जिला से जांच करने पहुंचे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन
विकास योजनाओं में भारी अनियमितता की शिकायत, जिला से जांच करने पहुंचे अधिकारी

पंचमोहली पंचायत में तीन विकास योजनाओं में अनियमितता की शिकायत के बाद डीपीआरओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

चिरकुंडा: पंचमोहली पंचायत में संचालित तीन विकास योजनाओं में अनियमितता की शिकायत के बाद शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) सुशांत कुमार मुखर्जी जांच करने पहुंचे. वरीय अधिकारियों से की गई शिकायत के आधार पर डीपीआरओ ने संबंधित योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया.

इन योजनाओं का किया गया जांच पड़ताल

जिन तीन योजनाओं की जांच की गई, उनमें एमबीई कारखाना के पीछे स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पेवर ब्लॉक पथ निर्माण योजना, बरडंगाल में नाली निर्माण योजना तथा एमजीएम स्कूल परिसर में चबूतरा निर्माण योजना शामिल हैं. शिकायतकर्ताओं द्वारा इन योजनाओं के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत वरीय अधिकारियों से की गई थी.

जांच के दौरान डीपीआरओ ने योजनाओं के स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की स्थिति, गुणवत्ता तथा कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली. उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त किया. जांच के बाद डीपीआरओ सुशांत कुमार मुखर्जी ने कहा कि तीनों योजनाओं में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई थी.

इसी शिकायत के आधार पर स्थल जांच की गई है. जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर वरीय पदाधिकारी को सौंप दी जाएगी. इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा. जांच टीम में डीपीएम तोहिद आलम, एग्यारकुंड बीडीओ मधु कुमारी, कनीय अभियंता विवेक कुमार, मुकेश रंजन, पंचायत सचिव अमित कुमार सहित प्रखंड के अन्य कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola