1539 किमी पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर चिटाही धाम पहुंचे सुशील, विधायक ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

कांवरिया का स्वागत करते विधायक शत्रुघ्न महतो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तेतुलमारी के शिवभक्त सुशील कुमार ने 1539 किमी की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की। बाघमारा विधायक ने चिटाही धाम में उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

बरोरा: तेतुलमारी निवासी शिवभक्त सुशील कुमार ने 1539 किलोमीटर की पैदल शिव कांवड़ यात्रा पूरी कर बुधवार को श्री श्री रामराज मंदिर, चिटाही धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मंदिर परिसर में उनका भव्य स्वागत कर यात्रा की सराहना की. सुशील कुमार 14 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले स्थित गंगोत्री धाम से यात्रा पर निकले थे.

विज्ञापन

उन्होंने 20 किलोमीटर की कठिन पैदल ट्रैकिंग कर गोमुख ग्लेशियर से 15 लीटर गंगाजल लिया और 76 दिनों की पदयात्रा पूरी करते हुए चिटाही धाम पहुंचे. वे सावन की पहली सोमवारी, 3 अगस्त को श्री श्री रामराज मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष चंदन महतो, प्रबंधक राजीव मित्रा, सरिता देवी, वीणा देवी, डोली देवी, पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, सहित बड़ी संख्या में मंदिर समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.

उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार इससे पहले वर्ष 2024 में तेतुलमारी स्थित अपने निवास वेस्ट चंदौर पहाड़ी से 802 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बागेश्वर धाम पहुंचे थे. वहीं वर्ष 2025 में उन्होंने तेतुलमारी से 2108 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन किये थे. नोट: फोटो के साथ खबर लगाने का कष्ट करें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola