बिजली तार विवाद में मुखिया पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Updated:
विज्ञापन
बिजली तार विवाद में मुखिया पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया

बरोरा में बिजली तार विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुखिया पति शंकर बेलदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

बरोरा: अपर मंदरा में बिजली तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में बरोरा पुलिस ने पहली गिरफ्तारी करते हुए मुखिया पति शंकर बेलदार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उन्हें बुधवार सुबह बिहार स्थित उनके पैतृक गांव से पूछताछ के लिए बरोरा थाना लाई.

पूछताछ और स्वीकारोक्ति बयान के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि अपर मंदरा में बिजली तार जोड़ने के विवाद को लेकर माथाबांध और अपर मंदरा के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. घटना में मुखिया ललिता देवी सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे.

इस मामले में बरोरा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करते हुए 34 नामजद एवं दर्जनों अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने दावा किया कि मामले के अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola