ePaper

Dhanbad News : आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने मचायी तबाही, वज्रपात से एक की मौत, उखड़ गये दर्जनों पेड़

Updated at : 09 May 2025 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने मचायी तबाही, वज्रपात से एक की मौत, उखड़ गये दर्जनों पेड़

दोपहर बाद बदला मौसम. पेड़ की टहनियां टूटने से आवागमन बाधित, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन

जिले में गुरुवार को आंधी व बारिश ने खूब तबाही मचायी. वज्रपात से एक किशोर की मौत हो गयी. पूरे शहर में जगह-जगह पर पेड़ उखड़ गये. डालियां सड़कों पर गिर गयीं. इस वजह से आवागमन प्रभावित हुआ है. कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. वहीं ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद आम जनजीवन प्रभावित हो गया. बारिश थमने के बाद पूरे शहर की सूरत बदली हुई दिखी. सड़कों पर कचड़ा फैला हुआ था. वहीं दूसरी ओर जाम नालियों का सारा गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था. जलजमाव ने समस्या को और बढ़ा दिया.

सुबह में कड़ी धूप ने किया परेशान, दोपहर बाद बदला मौसम : सुबह से ही कड़ी धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया. अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया. दोपहर 2.30 बजे के बाद मौसम में बदलाव का दौर शुरू हुआ. शाम चार बजे से आसमान में घने बादल आने लगे. 4.30 बजे घनघोर बादल छाते ही दिन में ही अंधेरा छा गया. गाड़ियों की हेड लाइट ऑन हो गये. धूल भरी तेज आंधी शुरू हुई. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रही है. इसी के साथ बारिश शुरू हो गयी. एक घंटे तक हुए झमाझम बारिश के बाद हल्की बारिश का दौर शाम 6.30 बजे तक चला.

इन जगहों पर हुआ जल जमाव :

बारिश के कारण गया पुल के नीचे, पुलिस लाइन, स्टीलगेट, भूदा, एलसी रोड, पथराकुल्ही, मनईटांड़ समेत अन्य जगहों पर जलजमाव हुआ. इससे लोगों को परेशानी हुई. इन जगहों पर गिरे पेड़ व डाल : आंधी के कारण बेकारबांध मोड़, बाबूडीह चहारदीवारी में पेड़ गिर गये. कोलाकुसमा मेन रोड, एसएनएमएमसीएच में कैथलैब के समीप सड़क व नूतनडीह में पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया. आम लोगों ने पेड़ को हटवाया इसके बाद रास्ता चालू हुआ. पुलिस लाइन से पीके राॅय के पास 14 से अधिक पेड़ व इसकी डालियां गिरी.

छत पर बना पंडाल उड़ा :

चीरागोड़ा से बरमसिया जाने वाले रास्ते में एक घर की छत पर बना पंडाल भी उड़ गया है. यह बगल के रास्ते के ऊपर गिर गया है. वहीं नूतनडीह हनुमान मंदिर के समीप स्थित आंगनबाड़ी शेड उड़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola