Dhanbad News : टाटा डीएवी जामाडोबा में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

Dhanbad News : टाटा डीएवी जामाडोबा में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
Dhanbad News : जामाडोबा टाटा डीएवी स्कूल प्रांगण में शनिवार को दो दिवसीय डीएवी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग) आयोजित की गयी. झारखंड ज़ोन के कुल 24 डीएवी विद्यालय की टीमें भाग ले रही हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झरिया डिवीजन टाटा स्टील एचआरबीपी पंकज दास चीफ एचआरबीपी सह अध्यक्ष टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा, क्लस्टर इंचार्ज सह एआरओ एनएन श्रीवास्तव आयोजक विद्यालय के प्राचार्य एके मिश्रा डीएवी बनियहीर के प्राचार्य अहमद, टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ की प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी, डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह की प्राचार्या इंदु, डीएवी स्कूल सिंदरी के प्राचार्य एके सिंह व यूनियन नेता अशोक राय व अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




