Dhanbad News : सपरिवार आत्मदाह से पहले पिता-पुत्र को पुलिस ने उठाया

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : सीओ, थाना प्रभारी की उपस्थिति में प्रबंधक ने की वार्ता

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक दो एबीओसीपी के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग में कार्यरत ठेका मजदूर हरिणा बस्ती निवासी गौरव रवानी को प्रबंधन द्वारा काम से हटा देने के विरुद्ध मंगलवार को जीएम कार्यालय के समक्ष सपरिवार आत्मदाह करने की सूचना पर पुलिस- प्रशासन रेस हो गया. जीएम कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने ठेका मजदूर गौरव रवानी एवं उनके पिता जग्गू रवानी को बाघमारा थाना बुला लिया. उससे उसका घोषित आंदोलन विफल हो गया. थाना में थाना प्रभारी अजीत कुमार एवं बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू की मौजूदगी में प्रबंधक राजीव रंजन के साथ मजदूर की वार्ता हुई. उसमें प्रबंधन द्वारा सोमवार को जीएम के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया. गौरव का कहना है कि प्रबंधन ने उस पर झूठा आरोप लगाकर काम से हटा दिया. कई महीनों के इंतजार के बाद भी न तो उसे काम पर वापस लिया और न ही उसका बकाया वेतन का भुगतान किया गया. उससे उनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. मामले को लेकर उपायुक्त, एसएसपी, बीसीसीएल सीएमडी सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी आवेदन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola