Landslide in Dhanbad: मोदीडीह में जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान, कई घर हुए जमींदोज, मची अफरा-तफरी

भू-धंसान की तस्वीरें
Landslide in Dhanbad: जिले के मोदीडीह में आज सोमवार की अहले सुबह शबरी बस्ती में जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान हो गया. इस घटना में कई लोगों के घर जमींदोज हो गये. इसके अलावा कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं.
Landslide in Dhanbad | सिजुआ, इंद्रजीत पासवान: धनबाद जिले के मोदीडीह नया श्याम बाजार के शबरी बस्ती में आज सोमवार की अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान हो गया. इसकी चपेट में आने से कई घर जमींदोज हो गये. वहीं कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं. घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना पाकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पर पहुंचे हैं. मालूम हो यह पूरा इलाका डेंजर जॉन के रूप में चिन्हित है. यहां रहने के लिए लोगों को कई बार मना किया गया है, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां रह रहे हैं.

सुबह 3 बजे जोरदार आवाज से खुली नींद
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कल रविवार की रात सभी अपने-अपने घरों में सोये हुए थे. आज अहले सुबह करीब 3 बजे जोरदार आवाज हुई, जिससे सबकी नींद खुली. जब लोग ���पने घरों से बाहर निकलें, तो देखा कि भू-धंसान से आलोक रजक का घर पूरी तरह जमींदोज हो गया है. जबकि अरूण रजक का घर गोफ की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
घर के अंदर फंसे लोगों को निकाला गया बाहर

इसके अलावा बंदा भुईयां, मुन्ना भुईयां, बैजु भुईयां, भोला भुईयां सहित अन्य कई घरों में दरारें पड़ गयी हैं. वहीं आलोक रजक के पालतू जानवर गाय-बकरी गोफ में घुस गये थे, जिन्हें कुछ लोगों ने मिलकर बाहर निकाला. वहीं जान हथेली पर लेकर युवकों ने घर के अंदर फंसे अरूण रजक और उसके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद से लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
इसे भी पढ़ें
सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीते, तो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों होंगे झारखंड के पूर्व राज्यपाल
Jharkhand Weather Alert: कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी झारखंड में 23 अगस्त तक होती रहेगी वर्षा
चाची का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, चाचा ने कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










